• Helpline No :
  • |
  • Email: admissions@igu.ac.in
  • A+
  • A
  • A-
IGU

बी.फार्मेसी कोर्स में दाखिले के लिए 8 जून तक करें आवेदन।

Published on: 19 May 2026

बी.फार्मेसी कोर्स में दाखिले के लिए 8 जून तक करें आवेदन।


इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर रेवाड़ी के फार्मेसी विभाग में दाखिला समिति संयोजक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि फार्मेसी विभाग में बी. फार्मेसी के दाखिले के लिए 29 अप्रैल से 8 जून 2026 और बी. फार्मेसी (लैटरल एंट्री) के लिए 20 मई से 19 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस वर्ष बी. फार्मेसी में दाखिला हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षण सोसाइटी के द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसमें दाखिले के लिए छात्र www.techadmissionshry.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विस्तार से जानकारी के लिए आवेदनकर्ता www.hstes.org.in पर लॉगिन करके देख सकते हैं।

फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुनील कुमार ने बताया कि आईजीयू में यह कोर्स 2016 से संचालित है। यह कोर्स फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से अनुमोदित है। यह कोर्स करने के बाद छात्र विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी विभाग जैसे कि हॉस्पिटल फार्मेसी, क्लिनिकल फार्मेसी, रिसर्च सेंटर, मेडिकल स्टोर, सेल्स एंड मार्केटिंग डिपार्मेंट, एजुकेशनल संस्था, स्वास्थ्य केंद्र आदि में फार्मासिस्ट, ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव, मेडिकल राइटर, रेगुलेटरी मैनेजर जैसे उच्च पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान करके उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।

 कोर्स के लिए योग्यता: इसमें दाखिले के लिए 12वीं साइंस स्ट्रीम जरूरी है। साइंस स्ट्रीम के छात्र जिनके पास केमिस्ट्री, फिजिक्स और बायोलॉजी या मैथ्स की योग्यता अनिवार्य है, वे ही दाखिला ले सकते है। उन्होंने बताया कि बैचलर ऑफ फार्मेसी 4 साल का कोर्स होता है तथा बी. फार्मेसी (लेटरल एंट्री) के लिए डी. फार्मेसी की योग्यता अनिवार्य है।